• मेरठ
  • Heart Specialist in Meerut डॉ. तनय गर्ग को मिला यूपी रत्न अवार्ड

    Heart Specialist in Meerut डॉ. तनय गर्ग को मिला यूपी रत्न अवार्ड

    Heart Specialist in Meerut: मेरठ के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ व वैस्कुलर सर्जन डॉ तनय गर्ग को लखनऊ में यूपी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। आपको बता दें कि डॉक्टर तनय गर्ग न केवल मेरठ बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एकमात्र ऐसे हृदय रोग विशेषज्ञ हैं जो 24X7 हृदय रोगियों के लिए सुविधा देते है।

    प्रति माह नि:शुल्क करते हैं कैंप का आयोजन | Heart Specialist in Meerut

    लखनऊ में आयोजित यूपी रत्न अवार्ड कार्यक्रम में कुल 22 लोगों को सम्मानित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट हैं। Heart Specialist in Meerut डॉक्टर तनय ने बताया कि वह लगातार समाज को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा देने के लिए समर्पित है और हृदय रोगों एवं वैस्कुलर सर्जरी से संबंधित निशुल्क कैंप का भी आयोजन प्रति माह करते रहते हैं। इन कैंपों के जरिए अब तक लाखों लोगों को उन्होंने अपनी सेवाएं दी है।

    उत्कृष्ट सेवा देना है मेरा मकसद: डा‍ॅ. तनय

    Heart Specialist in Meerut डॉ गर्ग का मानना है कि आने वाले समय में वह इन सेवाओं का दायरा बढ़ाकर उन लोगों तक पहुंचने का प्रयत्न करेंगे जो लोग डॉक्टर की भारी-भरकम फीस न दे पाने की वजह से सेहतमंद होने में विफल हो जाते हैं।

    KMC Health City Meerut के हृदय रोग विभाग-अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर तनय गर्ग अपनी सेवाएं दे रहे हैं और 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। ना सिर्फ मरीजों को देखते हैं बल्कि भर्ती होने वाले मरीजों का समय-समय पर देख रेख करना भी उनकी आदतों में शामिल है।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins