Report by : Pratima Shukla
Published at :
हिंदुस्तानी यूनिटी मिशन के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सातवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 135 रक्त वीरों ने रक्तदान किया जिनको रक्त वीर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी कौशिक द्वारा किया गया। हिंदुस्तानी यूनिटी मिशन के समस्त कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


समस्त लोगों ने देश हित में रक्तदान किया। हिंदुस्तानी यूनिटी मिशन के अध्यक्ष सुमित शर्मा की मुहिम की सभी ने सराहना की और बताया कि ऐससे कार्यक्रम सदैव होते रहने चाहिये। आपको बता दें कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के उपलक्ष में रक्तदान शिविर देश के प्रति समर्पित किया जाता है। राहुल कश्यप, दीपक सैनी, ऋषभ शर्मा, आशीष कश्यप, विकास त्यागी, आशीष सिंह, सुभाष सैनी एवं महिलाओं टीम के द्वारा भी रक्तदान किया गया।

