• धर्म
  • History of 24 January in Hindi || 24 January Birthdays in History

    history 33 jpg

    History of 24 January in Hindi 24 January Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    24 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ : History of 24 January in Hindi

    • 1950 में आज के दिन जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। वही राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
    • आज के दिन ही 2008 में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
    • 1859 में 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गए कुएं से पहली बार तेल निकला।
    • आज के दिन ही 1951 में प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं थी।
    • 2007 में रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ था।

    24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति : 24 January Birthdays in History

    • 1826 में पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ था।
    • 1914 में आजाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी शाहनवाज़ ख़ान का जन्म हुआ था।
    • आज के दिन ही 1924 में स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था।
    • 1945 में हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था।
    • आज के दिन 2010 में वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।

    24 जनवरी को हुए निधन : 24 January Deaths In History

    • आज के दिन भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त और सुरीले हस्ताक्षर भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का निधन हुआ था।
    • 1556 में चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
    • आज के दिन 1965 में सर विंस्टन चर्चिल का 90 बरस की आयु में लंदन स्थित अपने घर में निधन हुआ था।
    • 1966 में एयर इंडिया के विमान बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 117 लोगों की मौत हो गई थी।
    • 2011 में मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत हुई थी।
    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins