Report by : News Desk
Published at :
Sadar Vidhansabha Muzaffarnagar: सौरभ स्वरूप बोले, 10 फरवरी को भाजपा जा रही Sadar Vidhansabha Muzaffarnagar: सौरभ स्वरूप बोले, 10 फरवरी को भाजपा जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन

Sadar Vidhansabha Muzaffarnagar: सदर विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी भैया का बढ़ता जनाधार बता रहा है कि आगामी 10 फरवरी को कुछ बड़ा परिवर्तन होगा।

क्षेत्र में जनसंपर्क करने के दौरान सौरव स्वरूप का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है और लोगों से अपील करते हुए सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी भैया ने कहा है कि विजय पताका फहराने के बाद क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने का सिलसिला शुरू होगा।

Sadar Vidhansabha Muzaffarnagar: लिस्ट बनाकर होगा कार्य

बंटी भैया और सौरव स्वरूप ने बताया कि जिस तरह से उनके पिता स्वर्गीय श्री चितरंजन स्वरूप ने क्षेत्र में लोगों की सेवा की है ठीक उसी तरह से वह भी आम जनता के लिए दिन-रात खड़े रहेंगे और किसी भी सुख दुख में हमेशा साथ देंगे। प्रत्येक अव्यवस्थाओं को लिस्ट बनाकर दुरुस्त करने का काम होगा।

Sadar Vidhansabha Muzaffarnagar: सौरभ स्वरूप बोले, 10 फरवरी को भाजपा जा रही

कुछ स्वरूप बने उभरते हुए सितारे

Sadar Vidhansabha Muzaffarnagar: आपको बता दें कि क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जहां एक ओर सौरभ स्वरूप पूरी मेहनत और लगन से जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे कुश स्वरूप और ध्रुव स्वरूप भी पूरी लगन से कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव में लगातार दौरा कर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण पर पूरा भरोसा दे रहे हैं। आपको बता दें कि कुश और ध्रुव स्वरूप राजनीति में जरूर है लेकिन अन्य नेताओं से अलग क्वालिफाइड और शिक्षित है। इनके क्षेत्र में निकलने से परिवर्तन की राह आसान होती हुई दिखाई दे रही है।

भाजपा ने भी झोंकी ताकत

विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कपिल देव ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जगह-जगह जनसंपर्क के दौरान हालांकि उनका विरोध देखने को मिल रहा है लेकिन एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो भाजपा को समर्थन देकर जिताने की पूरी संभावना जता रहा है। लेकिन यह चुनाव है देखना यह होगा कि आम जनता किसे अपना नेता चुनती है यह तो आगामी 10 फरवरी को वोटिंग के बाद 10 मार्च को जब रिजल्ट आएगा तो अपने आप स्पष्ट हो जाएगा।

https://www.facebook.com/SaurabhSwaroopJi/posts/107018111888741
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›