• फीचर्ड
  • शिक्षा
  • History of 9 May in Hindi || 9 May Birthdays in History

    history 33 jpg

    History of 9 May in Hindi || 9 May Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    9 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं : HISTORY OF 9 MAY IN HINDI

    • आज के दिन 1386 में विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ था।
    • आज ही के दिन 1576 में महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ था।
    • 1588 में ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया था।
    • आज के दिन 1653 में विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद हुआ था।
    • 1689 में अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।
    • आज कके दिन 1874 में बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रॉमकार शुरू हुयी थी।
    • 1946 में डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
    • आज के दिन 1947 में विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
    • 1955 में पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
    • आज के दिन 1960 में बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना था।
    • 1975 में पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी थी।
    • आज के दिन 2000 में जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये थे।
    • 2003 में गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया था।
    • आज के दिन 2004 में चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ था।
    • 2005 में मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया था।
    • आज ही के दिन 2006 में यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली थी।
    • 2008 में अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया था।
    • आज ही के दिन 2009 में नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
    • आज के दिन भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया था।

    9 मई को जन्मे व्यक्ति : 9 MAY BIRTHDAYS IN HISTORY

    • आज के दिन उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में हुआ था।
    • प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म 1836 में आज के दिन हुआ था।
    • स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म आज के दिन ही 1866 में हुआ था।
    • आज के दिन प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म 1935 में हुआ था।

    9 मई को हुए निधन : 9 MAY DEATHS IN HISTORY

    • आज के दिन राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन 1959 में हुआ था।
    • माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन आज के दिन 1986 में हुआ था।
    • आज के दिन हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन 1995 में हुआ था।
    • प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन आज के दिन 1998 में हुआ था।
    • आज के दिन चेचेन्या में 2004 को एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ था।
    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins