Report by : Santram Pandey
Published at :
महिला पतंजलि योग समिति का होली मिलन सम्पन्न
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलतानपुर। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता शुक्ला ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।
महुअरिया स्थित मोहिनी माया शबनम सरस्वती विद्यालय में पतंजलि कार्यकर्ताओं ने रंगों के त्योहार होगी को पूरे उल्लासपूर्वक मनाया। महिलाओं ने आपस में अबीर गुलाल लगा कर गले मिले। फगुआ गीत संगीत के साथ जिला महिला प्रभारी मंगला जी ने योग का अपनाकर रोगमुक्त होने का आह्वान किया। इस मौके पर  बीना श्रीवास्तव, भावना सिंह पूनम जायसवाल, शशि सिंह, शीला मोदनवाल, सीमा श्रीवास्तव, नमिता श्रीवास्तव, कुसुम मिश्रा आदि बहनों का योगदान सराहनीय रहा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›