Report by : Neha Singh
Published at :
मैने पलटी नहीं मारी, इसे पटखनी देना कहते है: जयंत चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकडऩे लगा है। पीएम मोदी की रैली के बाद पश्चिमी यूपी में दिग्गज नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई। कई बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं तो वहीं आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर में मतदाताओं को साधने पहुंचे।

उन्होंने मंच से तीखे तेवर दिखाए। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंच से बोलते हुए संजीव बालियान को जिताने की अपील की। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में कुछ नहीं कहेंगे वह चाहे उन्हें दो-चार गालियां ज्यादा भी दे ले तो भी वह कुछ नहीं कहेंगे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के परिस्थितियों में टूटा है वह उन्हें ही पता है लेकिन अब एक अच्छा माहौल बना है चौधरी चरण सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत रत्न सम्मान दिया है वह किसान और मजदूर के लिए एक बड़ा सम्मान है और

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान को भारी मतों से जिताना है क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा इस सीट को लेकर गांव पर लगी हुई है चवन्नी पलटने वाले सवाल को लेकर जयंत चौधरी ने मंच से ही बोल डाला कि वह पलटे नहीं है इसे पटखनी कहते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›