Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गाजियाबाद में शाम पांच बजे रोड शो करेंगे। रोड शो गाजियाबाद में मालीवाडा से चौधरी मोड़ तक होगा। तकरीबन 1400 मीटर के रोड शो को एक घंटे में पूरा किया जाएगा। इसे देखते हुए एसपीजी ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है। इस दौरान चार हजार पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। इसके साथ 36 जगहों पर पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से रोड शो के आरंभ स्थल तक पहुंचेंगे। जिस रूट पर प्रधानमंत्री का रोड शो होगा, वो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है। इस रूट पर शहर के तमाम बड़े उद्योगपतियों के शोरूम और कॉलोनियां हैं। रोड शो के सहारे प्रमुख रूप से व्यापारी-उद्यमी वर्ग को साधने की कोशिश रहेगी।
प्रधानमंत्री के साथ रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया भी मौजूद रहेंगे। साल-2022 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठीक इसी रूट पर रथ निकाला था। रोड शो में पहुंचने वाले लोगो के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

रोड शो के दौरान लोग अपने साथ कैमरा, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल कार चाभी, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, डिजिटल डायरी, टिफिन बॉक्स, थर्मस, पानी की बोतल, लंच बॉक्स, छड़ी, बैग, परफ्यूम, खाद्य-पेय पदार्थ, कैंची, तार आदि लेकर नही जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके मुताबिक शनिवार दोपहर दो बजे से कई मार्गों पर सिटी/रोडवेज बसें बंद रहेंगी। इनमें आनंद विहार से मोहन नगर, लोनी-तुलसी निकेतन से करन गेट गोलचक्कर, डासना पुल से हापुड़ चुंगी, जल निगम टी पॉइंट से मेरठ तिराहा, सीमापुरी से मोहन नगर, एएलटी से मेरठ तिराहा, लालकुआं से चौधरी मोड़, इसके अलावा लालकुआं, मोहननगर, हापुड़ चुंगी, पुराना बस अड्डा, सिद्धार्थ विहार, मेरठ तिराहा, मालीवाड़ा, घूकना मोड़, चौधरी मोड़, दूधेश्वरनाथ मंदिर एरिया में दोपहर तीन बजे से ऑटो व बाइक नहीं चलेंगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›