• मेरठ
  • व्यापारियों को नाजायज सताया तो बख्शेंगे नहीं: आशु शर्मा

    व्यापारियों को नाजायज सताया तो बख्शेंगे नहीं: आशु शर्मा
    • व्यापार मंडल ने खोला नगर निगम के खिलाफ मोर्चा
    • पालीथीन चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही: आशु शर्मा
    • व्यापारियों से टैक्स लेने के बावजूद नगर निगम कर रहा सौतेला व्यवहार: आशु शर्मा

    पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मेरठ शहर के विभिन्न बाजारों की नगर निगम से संबंधित समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय का जोरदार नारेबाजी करते हुए घेराव किया।

    जिसमें मुख्य रूप से मेरठ शहर के मुख्य बाजारो के अध्यक्ष व बडी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान केसरगंज नगर निगम बाजार को भी बंद रखा गया।

    संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने पर तुले हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना के व्यापारियों का शोषण किया जाता है। पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर नगर निगम का परिवर्तन दल व्यापारियों के साथ गुंडागर्दी करता है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    शहर के व्यापारियों से सभी तरीके के टैक्स लेने के बाद भी व्यापारियों को कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई है। जहां उन्होंने मांग रखी के प्रत्येक बाजार के अंदर शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।

    व्यापारियों को नाजायज सताया तो बख्शेंगे नहीं: आशु शर्मा
    व्यापारियों को नाजायज सताया तो बख्शेंगे नहीं: आशु शर्मा

    नगर निगम ने सीवर लाइन डालने के नाम पर शहर के कई मुख्य बाजारों की सड़कों को खोद दिया है। त्योहारों के समय में व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जल्द से जल्द उन सड़कों का काम पूरा होना चाहिए।

    अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम का परिवर्तन दल व्यापारियों का शोषण करता है। अतिक्रमण हटाने मे बाजार के अध्यक्ष व महामंत्री को भी सूचना नगर निगम के द्वारा दी जानी चाहिए।

    भ्रष्टाचार का बोलबाला, व्यापारी अब नहीं सहेगा

    नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों व आम जनमानस को गलत बने हुए हाउस टैक्स बिल भेजे जाते हैं जिन्हें सही करने के नाम पर बड़ी संख्या में नगर निगम मे भ्रष्टाचार होता है जिससे व्यापारी परेशान हैं इसका पूर्ण समाधान हो।

    शहर के सभी बाजार में प्रकाश की उचित व्यवस्था हो। कचहरी पुल के पटरी दुकानदारों को जिनका नगर निगम के द्वारा 5 साल का रजिस्ट्रेशन भी किया गया, फीस भी ली गई उसके बाद भी नगर निगम के कर्मचारी उन्हें उस जगह से हटा रहे हैं। यातो पटरी दुकानदारों को वैकल्पिक जगह की व्यवस्था कराई जाए अन्यथा उसी जगह व्यापार करने दिया जाए।

    pt ashu sharma meerut

    उपरोक्त सभी मांगों को लेकर नगर आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन दिया गया तथा चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो व्यापार मंडल हजारों की संख्या में व्यापारियों के साथ नगर निगम से आर-पार की लड़ाई लड़ने का काम करेगा।

    इस दौरान मुख्य रूप से सुमेर सिंह, पियुष वशिष्ठ,जिला अध्यक्ष विजय ओबरॉय, विजय राठी, शहर अध्यक्ष हाजी शारिक, संजय शर्मा, आदिश अग्रवाल, सरदार मंजीत सिंह, राजीव भारद्वाज, शन्नी मेहरा, आदिश अग्रवाल, आशु कुरैशी, शन्नी गुप्ता मौजूद रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins