सिवाल खास विधानसभा में सैनी समाज की अहम बैठक

e5420c15 9d7d 44fd 87e2 07d7edd95677
e radio india meerut

सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर

रालोद नेताओं का किया भव्य स्वागत

​मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के जानी खुर्द स्थित महेंद्र सिंह सैनी के आवास पर समाज का एक विशाल और महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित हुआ। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच बुलाई गई इस बैठक में सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की मजबूती और राजनैतिक भागीदारी पर गहन मंथन किया गया।
​बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रणवीर दहिया का समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अपने ओजस्वी संबोधन में रणवीर दहिया ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए किसानों और मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के आदर्श ही एकमात्र सही मार्ग हैं। उन्होंने उपस्थित जनसैलाब से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की तरक्की और लोककल्याण के लिए आगामी चुनाव में एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएलडी नेता रवि भारत चिकारा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का इतिहास संघर्षों का रहा है। राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से किसानों, मजदूरों और समाज के हर वंचित वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी बिना झुके हर मंच पर जनता की आवाज बुलंद करता रहेगा। ​बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल सैनी ने की, जबकि कुशल मंच संचालन दिनेश पाल द्वारा संपन्न हुआ। सामाजिक एकजुटता के इस बड़े मंच पर महीपाल सैनी, कालूराम सैनी, राजवीर सैनी, सनेर सैनी, ओमकार सैनी, राज कुमार सैनी, गोपाल सैनी, दीपक सैनी, रामपाल सैनी, मोहित सैनी, जय भगवान सैनी, सूरन पाल सैनी, लालू सैनी, धर्मवीर सैनी, सोमपाल सैनी, टीटू सैनी, और सारित समेत सैकड़ों की संख्या में सैनी समाज के प्रबुद्ध नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।