• जौनपुर
  • जौनपुर में चुनावी रंजिश में हुई जमकर मारपीट, चली गोली से युवक घायल

    BK new phrame4copy

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बक्शा इलाके के चुरावनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में रविवार की देर शाम जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के एक युवक के कमर में गोली लगी है जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के दो महिलाओं सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बक्शा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।

    पुलिस के अनुसार चुरावनपुर गांव निवासी राम सिंह चौहान एवं रविन्द्र चौहान के बीच पंचायत चुनाव को लेकर रजिंश चली आ रही है। इस बीच एक दो बार मारपीट भी हो चुकी है पुलिस कार्यवाही भी हो चुकी है। रविवार शाम को उसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष लाठी डंडे के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े। उसी दौरान एक पक्ष द्वारा चलाये गए पिस्टल की गोली से श्रवण कुमार चौहान कमर में गोली लगने से घायल हो गया।

    मारपीट में कृष्ण कुमार चौहान व रामसिंह घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के रविन्द्र चौहान, समरजीत चौहान, राजेश चौहान, सूरज चौहान, सुखराम चौहान, जगदीश चौहान, मंजू देवी व इतवारी देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को बक्शा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षो के कुछ लोगो को हिरासत में लिया है । गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा ग

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min