Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद में इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार की सुबह एक व्यापारी के घर और फैक्ट्री पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आईटी की कई टीम सुबह ही व्यापारी के घर और उनकी फैक्ट्री पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पिछले साल अपना जन्मदिन प्राइवेट जेट के अंदर मनाने के बाद व्यापारी इनकम टैक्स की रडार पर आया था। फिलहाल, इनकम टैक्स की रेड चल रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के राजनगर इलाके में रहने वाले एक बड़े व्यापारी के घर और फैक्ट्री पर आईटी की रेड हुई। सूचना के मुताबिक गाजियाबाद जिले के विनय गुनगुटिया की बड़े व्यापारियों में गिनती होती है। इनके राजनगर स्थित आवास और दो फैक्ट्रियों में रेड चल रही है।
बताया जा रहा है कि विनय सीमेंट और स्क्रैप से जुड़े कारोबार में काफी समय से काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें काफी मुनाफा भी होता है। सूचना मिली है कि बीते साल अपना जन्मदिन प्राइवेट जेट में मनाने के बाद इनकम टैक्स की नजर विनय पर पड़ गई थी। उसके बाद उनका लेखा-जोखा जुटाना शुरू कर दिया गया। सूत्रों की माने तो अब तक की छापेमारी की कार्रवाई में भारी मात्रा में कैश और डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›