Report by : Pratima Shukla
Published at :
जेल चुंगी रामलीला कमेटी: अयोद्धा से मिट्टी लाकर होगा भूमि पूजन जेल चुंगी रामलीला कमेटी: अयोद्धा से मिट्टी लाकर होगा भूमि पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मनोज मिश्र || मेरठ

जेल चुंगी रामलीला कमेटी ने श्री बटेश्वर महादेव मंदिर जेल चुंगी पर अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण के प्रारम्भ होने के उपलक्ष्य में 51 जोत के दीपक से की प्रभु श्री राम की महाआरती। विशेष रूप से शंखनाद करके जय श्री राम का जयघोष कर प्रसाद वितरण किया गया।

कमेटी द्वारा 11 हजार रुपये का चेक सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया गया। प्रवक्ता आशीष अग्रवाल द्वारा बताया गया, कमेटी द्वारा महाआरती के तत्पश्चात आगामी रामलीला के आयोजन के भूमि पूजन अयोध्या जन्मभूमि के मंदिर की माटी से लाकर करने का संकल्प लिया गया, कमेटी द्वारा अब विशेष रूप से आगे भी यतार्थ शक्ति के धन एकत्रीकरण करके मंदिर निर्माण के लिये उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी आशीष अग्रवाल, अमीचंद लोधी, संयोजक वरुण गोयल, सुबोध बंसल, शालिनि अग्रवाल,प्रदीप सोनी, सुरेश अरोड़ा, गौरी शंकर, प्रसादी लाल, अभिनीत गोयल, सुदेश,अशोक,संदीप महाजन, हेमंत शाक्य,संजीव अग्रवाल, आदि कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

जेल चुंगी रामलीला कमेटी: अयोद्धा से मिट्टी लाकर होगा भूमि पूजन
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›