• जौनपुर
  • Jaunpur Latest Crime News: सपा नेता व प्रधान की गोली मारकर हत्या

    Jaunpur Latest Crime News: सपा नेता व प्रधान की गोली मारकर हत्या

    Jaunpur Latest Crime News: जौनपुर जिले के सरायख्वाजा गांव के पास मंगलवार की दोपहर तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया।

    पुलिस के अनुसार, सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव(50) मंगलवार को अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। सरायख्वाजा गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और फिर कनपटी के पास बंदूक रखकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही राजकुमार की मौत हो गई।

    ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर कोईरीडीहा गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। दुस्साहसिक वारदात तब हुई, जब महज तीन किमी दूरी पर पूर्वांचल विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मौजूद थीं। इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
    सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर वहां पहुंचे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins