Report by : News Desk
Published at :
ऑपरेशन खुशी: पुलिस ने गुमशुदा हुए 2 बच्चों को महज 3 घंटों में किया बरामद ऑपरेशन खुशी: पुलिस ने गुमशुदा हुए 2 बच्चों को महज 3 घंटों में किया बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

गाज़ियाबाद। आपको बता दें कि थाना मोदीनगर निवासी मोहनलाल पुत्र धर्मपाल ने रविवार रात्रि थाना मोदीनगर पुलिस को मौखिक सूचना देते हुए बताया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री और 9 वर्षीय पुत्र अचानक कहीं गुम हो गया हैं, जिन्हें काफी ढूंढने का प्रयास किया गया हैं, लेकिन वह कहीं नहीं मिल पाए हैं।

गौरतलब है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन खुशी अभियान के अंतर्गत थाना मोदीनगर पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और गुम हुए दोनों बच्चों को महज तीन घंटो में ढूंढ निकाला गया और उन्हें दिल्ली गेट मेरठ से बरामद कर लिया गया हैं।

थाना मोदीनगर प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा दोनों बच्चों को महज तीन घंटों के भीतर बरामद कर उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर परिजन और क्षेत्रवासी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›