Report by : Pratima Shukla
Published at :
Kanohar Lal Mahila PG Collage Activity Club ने आयोजित किया वेबिनार Kanohar Lal Mahila PG Collage Activity Club ने आयोजित किया वेबिनार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ || इ-रेडियो इंडिया

Kanohar Lal Mahila PG Collage Activity Club द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से कोविड-19 के दृष्टिगत इम्यूनिटी वर्धन विषय पर अतिथि व्याख्यान हुआ।

Kanohar Lal Mahila PG Collage Activity Club द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना के समय में इम्यूनिटी का ध्यान कैसे रखें इस पर डॉ राहुल बंसल प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ ने अपना ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने अपने व्याख्यान में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक साधनों पर जैसे कि प्राकृतिक भोजन व्यायाम प्राणायाम ध्यान आदि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर प्रकाश डाला साथ ही फास्ट फूड एंटीबायोटिक और तनावपूर्ण जीवन किस तरह मानव जीवन के लिए हानिकारक है इसकी भी चर्चा की।

Kanohar Lal Mahila PG Collage Activity Club ने छात्राओं का रखा ध्यान

यह कार्यक्रम विशेषकर छात्राओं के लिए ऑनलाइन गूगल मीट आभासीय मंच पर संपन्न किया गया। कार्यक्रम की संरक्षिका महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्य डॉ किरण प्रदीप जी रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एक्टिविटी क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ वेणु वनिता ने किया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी सम्मानित शिक्षिकाओं एवं कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने सहभागिता की।

सम्मानीय अतिथि डॉ राहुल बंसल जी का परिचय सहसंयोजिका श्रीमती स्मृतियादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में श्री दीपक राठी जी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›