Report by : Neha Singh
Published at :
आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन, सबसे बड़ी सैड रोमांटिक फिल्म के लिए हो जाएं तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली, ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम…आशिकी 3 ये सबसे दुखभरी होगी, मेरी बसु दा (अनुराग बसु) के साथ पहली फिल्म…’कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट को लिखते हुए आशिकी 3 को अनांउस कर दिया है। बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म आशिकी की इस तीसरी पारी में कार्तिक आर्यन इंटेस लवर बॉय के अंदाज में नजर आने वाले हैं।

रोमांटिक इमोशनल ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन
लंबे समय से आशिकी फिल्म सीरीज के फैन को मोस्ट अवेटिड आशिकी 3 का इंतजार हैं। इस हिट सीक्वल से कई बॉलीवुड दिग्गज जुड़े गए है। सबसे खास बात फिल्म के लीड एक्टर तौर पर यूथ आइकॉन कार्तिक आर्यन को चुना गया है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म के लिए साइन किए जाने को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जाहिर किया है कि वह अनुराग बसु के साथ पहली बार इस फिल्म के जरिए काम करने जा रहे हैं।

कार्तिक स्माइल वाली इमोजी पोस्ट कर इस ओर इशारा किया है। ये फिल्म बेहद इमोशनल करने वाली होगी इस बारे भी कार्तिक ने लिखा है। कार्तिक ने बताया है कि इस बार आशिकी 3 सबसे सैड रोमांटिक फिल्म साबित होगी। यानि कि इस बार आशिकी दिल को और गहरे जख्म देने वाली है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›