Report by : Neha Singh
Published at :
शुक्र के सिंह राशि में अस्त होने के जानें ज्योतिषीय मायने, इन 4 राशियों के लोग रहें सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इतना ही नहीं ग्रहों का असर देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। सितंबर महीने में सूर्य समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में अस्त होंगे। शुक्र 15 सितंबर, गुरुवार को सुबह 02 बजकर 29 मिनट पर अस्त होंगे। जानें शुक्र अस्त का फल व किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-

शुक्र अस्त का फल-

किसी ग्रह के सूर्य के नजदीक आना उसे अस्त कर सकता है। ठीक उसी तरह से शुक्र के सूर्य के पास आने पर शुक्र ग्रह अस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र के कारक तत्वों में कमी आ जाती है और वह अपने शुभ फल देने में कमी कर सकते हैं। शुक्र अस्त की अवधि में जातक कई प्रकार के सुखों से वंजित रह सकते हैं।

इस समयावधि में विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। शुक्र के उदय होने पर इस प्रकार के कार्य शुरू होते हैं। इस अवधि में शुक्र के बीज मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करना चाहिए।

इन राशियों के लोग रहें सावधान-

शुक्र के अस्त होने से मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इन राशि वालों के कामों में बाधाएं आ सकती हैं। धन हानि की आशंका है। इनके अलावा मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर शुक्र अस्त होने का अशुभ असर नहीं होगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›