Report by : Nisha Pal
Published at : Updated at :
कावड़ कैंप की हुई शुरुआत, भोल की सेवा में होता है समर्पण
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ कांवड़ शिविर की बात हो तो युवा मित्र सेवा संस्था का प्रति वर्ष लगने वाला शिविर जेहन में अचानक याद आ जाता है। इसमें श्रद्धाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं को देखकर भक्ति का माहौल बन जाता है।

रविवार को रुड़की रोड सोफीपुर कल्याणी फार्म हाउस हाउस पर युवा मित्र सेवा संस्था रजिस्टर्ड मेरठ द्वारा विगत 11 वर्षों से भोलों की सेवा में कावड़ सेवा शिविर लगा रहे हैं जिसमें कांवड़ियों को चाय नाश्ता भोजन आदि सुबह 6 बजे से आरंभ होकर रात्रि शिव इच्छा तक लगातार कैंप लगाया जाता है।

कावड़ कैंप की हुई शुरुआत, भोल की सेवा में होता है समर्पण

कैंप में रस, बिस्किट, ब्रेड पकोड़ा, आलू पकौड़ी, पोहा, काले चने, दाल रोटी, सब्जी, चावल, अचार प्रतिदिन परोसा जाता है। कांवड़िये यहां पर अत्यंत स्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते हैं यह एकमात्र ऐसा शिविर है जहां हाथ से बनी चपाती सभी कांवड़ियों को प्रेम भाव से परोसीं जाती हैं।

मुरादाबादी दाल, दूध, कुल्फी, आइसक्रीम आदि कई स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल भी लगते हैं तथा शिविर में संस्था के सभी पदाधिकारी सदस्य व सेवादार उपस्थित होकर सारी व्यवस्था देखरेख करते हैंं।

इसी कैंप में दयाराम जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा शिव भक्त भोले व कांवरियों की नि:शुल्क चिकित्सा सेवा दी जाती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›