Report by : News Desk
Published at :
काजीपुर के किराना व्यवसाई हीरा लाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं रहे काजीपुर के किराना व्यवसाई हीरा लाल चौधरी

शाहगंज। सराय मोहिउद्दीनपुर के पास स्थित ग्राम काजीपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं किराना स्टोर संचालक हीरालाल चौधरी (62 वर्ष) पुत्र गनपत चौधरी का 31 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें शाहगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हीरालाल चौधरी गांव के अत्यंत सम्मानित, ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति थे। वे हर सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहते थे। गांव में किसी के यहां दुःख या सुख का अवसर होता तो वे सबसे पहले पहुंचने वालों में गिने जाते थे। उनके हंसमुख और मददगार स्वभाव के कारण गांव में उनकी विशेष पहचान थी।

काजीपुर के किराना व्यवसाई हीरा लाल
काजीपुर के किराना व्यवसाई हीरा लाल

उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम सा माहौल छा गया। हर कोई इस घटना से व्यथित नजर आया।

मृतक के चार पुत्र — विनय चौधरी, दिनेश चौधरी, राहुल चौधरी और शाहूल चौधरी, तथा तीन पुत्रियां हैं।
1 नवंबर को दोपहर में उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर बड़े पुत्र विनय चौधरी द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया।

श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. दयाराम चौधरी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), ग्राम प्रधान रामसुरत यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णमासी कनौजिया, पत्रकार सुरेश कुमार कनौजिया (पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत वार्ड 13 सुइथाकला), राम बहाल पाल (प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज), माले चौधरी, मनोगी कनौजिया, बालालखनदर कनौजिया, पंकज कनौजिया (छोटू), राजाराम, डॉ. संतोष चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›