Report by : Pratima Shukla
Published at :
केटी यूपी संस्थान ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में वितरीत किया पुरस्कार केटी यूपी संस्थान ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में वितरीत किया पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

करौंदी कलां। जनपद के करौंदी कलां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत परशुरामपुर में के टी यू पी एस नामक संस्था ने नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के बजाज एजेंसी संचालक संतोष पांडे व डॉ विजय श्रीवास्तव समीर श्रीवास्तव, विजय प्रताप,संतोष उपाध्याय, नॉटे विश्वकर्मा किशोर ने संस्था के एमडी उदय प्रताप के द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। जिसमें सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस संस्था के टॉपर रहे आकर्ष श्रीवास्तव सभा में संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय प्रताप ने कहा हमारे यहां बड़े बच्चों का एवं छोटे बच्चों का कंप्यूटर क्लास इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स साथ ही एल के जी से हाईस्कूल तक इंग्लिश मीडियम एवं हिंदी मीडियम का कोचिंग क्लास चलाया जाता है।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा हमारे यहां वन डे एक्जाम व नवोदय सीएचएस बैंकिंग रेलवे इत्यादि की तैयारी भी बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जाता है। यें बातें सुनकर सभा में उपस्थित लोगों ने खुशी जताई।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा जीन बच्चों के मां बाप धन हीन हैं। उसको हमारी संस्था निशुल्क शिक्षा देंगी उपस्थित लोगों ने जाहिर की खुशी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›