Report by : editor
Published at :
Lion riding tableaux were taken out in Maurya Basti Lion riding tableaux were taken out in Maurya Basti
विज्ञापन
विज्ञापन
मौर्य बस्ती में निकली शेर की सवारी वाली झांकियां, शंकर भगवान का तांडव

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन मौर्य बस्ती स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मथुरा, अयोध्या और प्रतापगढ़ से आए झांकी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। भोलेनाथ का तांडव और जादूगरों की विशेष प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, माता दुर्गा की शेर पर सवार झांकी ने उपस्थित जनसमूह को आस्था और श्रद्धा से भाव-विभोर कर दिया।

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत समिति की ओर से बड़े ही गरिमामय तरीके से किया गया। शिवकुमार जायसवाल ने माता रानी का पट्टा पहनाकर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह का सम्मान किया। इसी क्रम में मनोज मौर्य, वीरेंद्र चौरसिया और आलोक सिंह ने अन्य अतिथियों को पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

सम्मानित अतिथियों में प्रमुख रूप से राज बहादुर सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व प्रधान), राजेश सिंह लंकेश, रामकुमार सिंह, लल्लन सिंह, राजेश सिंह बरचौली, देवप्रकाश सिंह, अमरनाथ (प्रधान प्रतिनिधि), विजय प्रकाश तिवारी (नेता), बब्बू सिंह (नेता), राजू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Lion riding tableaux were taken out in Maurya Basti
कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण।

व्यवस्था और सहयोग में रही सक्रिय भूमिका

भव्य आयोजन को सफल बनाने में गांव और समिति के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। व्यवस्थाओं का नेतृत्व कर रहे जेपी गुप्ता, मुन्नीलाल मौर्य, प्रमोद मौर्य, कृष्ण मोहन मौर्य, मनीष मौर्य, राम सुरेमन मौर्य, विनोद मौर्य, गौरव जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, हिमांशु मौर्य, बबलू मौर्य, शनि मौर्य, आयुष सिंह और अमन सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता दुर्गा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी जगह-जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार कनौजिया ने किया। उनके संयमित संचालन ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखा।

मौर्य बस्ती में निकली शेर की सवारी वाली झांकियां, शंकर भगवान का तांडव
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›