• विदेश
  • लिज ट्रस आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की लेंगी शपथ

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    लंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतने वालीं सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस आज शपथ लेंगी। उन्होंने चुनाव में भारतीय मूल के सांसद ऋषि सुनक को पराजित किया है। लिज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जानसन की जगह लेंगी और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों की एक नई टीम नियुक्त करने से पहले स्काटलैंड में महारानी एलिजाबेथ से मिलेंगी।

    लिज को अब जीत के साथ ही ब्रिटेन की कई चुनौतियों से भी पार पाना होगा। देश में मंदी की आशंका, रिकार्ड महंगाई और औद्योगिक क्षेत्र में अशांति की चुनौतियों से लिज को लड़ना होगा। लिज की जीत के साथ ही सत्ता बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 47 वर्षीय ट्रस आज किसिंग ऑफ हैंड समारोह के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात करेंगी।

    उनके साथ कई स्कैंडल में फंसने के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ने वाले बोरिस जानसन भी होंगे। जानसन आज महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। महारानी के औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए कहे जाने के बाद ट्रस, मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं। अब तक सभी महिला प्रधानमंत्री कंजर्वेटिव रही हैं।

    ट्रस ने अब तक तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए भी काम किया है। डेविड कैमरन ने उन्हें पर्यावरण सचिव के रूप में पदोन्नत किया और थेरेसा मे के दौरान उन्होंने न्याय सचिव के रूप में काम किया। उन्हें अंततः 2021 में बोरिस जानसन ने विदेश सचिव बनाया था।

    सार्वजनिक जीवन में 1998 से सक्रिय ट्रस की छवि फायरब्रांड नेता की है। वह पढ़ाई के समय से ही सार्वजनिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। उनके कड़े रुख की झलक इसी साल मास्को में तब मिली जब वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के प्रयास में गई थीं। वहां पर वार्ता सफल न होने पर उन्होंने मास्को में रूसी विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में रूस को खरी-खरी सुना डालीं।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins