Report by : Shivani Mangwani
Published at :
Lockdown in up latest news today: यूपी में अब शुक्रवार शाम से मंगलवार सुबह तक रहेगा लॉकडाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह तक लागू रहेंगी पाबंदियां :

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. अब 10 मई यानी सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा. पहले गुरुवार यानी 6 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अब इसे सोमवार सुबह तक लागू करने का फैसला किया गया है. सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान मिली छूट सशर्त जारी रहेगी.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पंचायत चुनाव के बाद यूपी के हर गांव में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. इसके चलते सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि, पहले जो आदेश आया था, उसके मुताबिक, गुरुवार सुबह 7 बजे से शुक्रवार रात 8 बजे तक बाजार को खोला जाना था.
अब सरकार ने पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. यानी सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे प्रदेश में लॉकडाइन लागू रहेगा. सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवो में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है. लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा.

इस बीच यूपी सरकार की ओर से एक और आदेश जारी किया गया है, जिसमें औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल या आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन, ई-कामर्स ऑपरेशन्स, आपात चिकित्सा वाले व्यक्ति और दूरसंचार, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया सेवा से जुड़े लोगों को ई-पास लेने की जरूरत न होगी.

कोरोना पर काबू करने को पीजीआई निदेशक की अध्यक्षता में बनी सलाहकार समिति

योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और उसके समुचित उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति गठित की। लखनऊ एसजीपीजीआई के निदेशक डा.आर.के.धीमान की अध्यक्षता में गठित इस सलाहकार समिति में अध्यक्ष समेत कुल 14 सदस्य शामिल हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस समिति के संयोजक प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक होंगे.

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›