Report by : Pratima Shukla
Published at :
मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने किया कुछ ऐसा मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने किया कुछ ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोडी को फैंस ने काफी पसंद किया है. हालांकि कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है. हालांकि कपल ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नजर आए हैं. लेकिन इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं, जिस पर लोगों का रिएक्शन भी सामने आया है. इसी बीच International Dog Day के मौके पर मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन कपूर के कमेंट ने इन खबरों को अफवाह में तब्दील कर दिया है, जिसके चलते फैंस भी दोनों के लिए खुश हैं. वहीं पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
मलायका अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय डॉग दिवस पर अपने पालतू डॉगी कैस्पर के साथ एक सुपर क्यूट पोस्ट शेयर किया, जिसमें कैप्शन दिया, “इंटरनेशनल डॉग डे – मैं अपने शूट के दिनों को बिताने के लिए इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती थी. क्या यह नेचुरल नहीं है? आज और हर दिन अपने सुपरस्टार कैस्पर के साथ मना रही हूं.” इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अर्जुन कपूर ने पहले कमेंट में लिखा, “हैंडसम ब्वॉय. ” दूसरे कमेंट में लिखा, “आपकी लाइफ का असली स्टार #कैस्पर.” ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर का ये कमेंट आया है.

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›