• कविता व गीत
  • अनिवार्य और अतिरिक्त

    Mandatory and additional by Namita Gupta Meerut

    ये कुछ
    अतिरिक्त से लोग ही
    सही से समझ पाते हैं
    कविता की अनिवार्यता को ,
    अन्यथा कविताएं सिर्फ
    पाठ्यक्रमों का ही हिस्सा बनी रहतीं ,

    ठीक उसी तरह जैसे
    हमारा खालीपन ही
    धीरे-धीरे भरता चला जाता है
    उदासियो से उपजी
    वीरान जगहों को ,
    क्योंकि कभी-कभी
    स्वयं के लिए
    यूं ही भटकना भी अच्छा होता है ,

    जिंदगी की पाठशाला में
    कुछ प्रश्नों को
    अतिरिक्त होते हुए भी
    अनिवार्य हो जाता है
    उनका हल किए जाना,,है न !!

    नमिता गुप्ता “मनसी”
    मेरठ, उत्तर प्रदेश

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins