• देश
  • Manipur Violence: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने मणिपुर में फंसे 5 बच्चों को सुरक्षित भेजा घर

    images

    ई रेडियो इंडिया

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक बार फिर संकटमोचक के रूप में उभरकर सामने आए हैं। दरअसल… मणिपुर हिंसा के बीच हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने रविवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री को फोन कर वहां से रेस्क्यू करने के लिए मदद मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत पांच बच्चों को इम्फाल ईस्ट से रेस्क्यू करवाया जिनमें एक लड़की भी शामिल है।

    आपको बता दें कि आज शाम तक यह बच्चे सुरक्षित दिल्ली पहुंच जाएंगे और दिल्ली में ये बच्चे हिमाचल सदन में व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगे। सभी बच्चों ने संकट की घड़ी में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins