Report by : Nisha Pal
Published at :
ई रेडियो इंडिया
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। जहां एक तरफ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज भी कसे। उन्होने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अब आईसीयू में पहुंच चुकी हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों, मजदूरों के भविष्य, माताओं बहनों की खुशहाली किसी को छीनने नहीं देगी। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाकर प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे।

