Report by : Santram Pandey
Published at :
मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर गुरुवार को मेरठ पहुंच गए। उन्होंने सपरिवार औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले।
प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर गुरुवार सुबह मेरठ पहुंचे, परिजनों ने उनकी आरती कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इसके बाद वे सपरिवार औघड़नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उनके दफ्तर पर भी स्वागत कार्यक्रम में लोग जुट रहे हैं।

