Report by : Santram Pandey
Published at :
मेरठ से बड़ी खबर- छापे जा रहे थे नकली नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

80 हजार के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, किराए के मकान में कर रहे थे छपाई
मेरठ। मेरठ में लालकुर्ती पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपित लालकुर्ती क्षेत्र में किराए का मकान लेकर नकली नोट की छपाई कर वेस्ट यूपी के कई जनपदों में चला रहे थे। एएसपी सूरज राय ने बताया कि बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के रहने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कई जनपदों में कर रहे थे सप्‍लाई
तीनों आरोपित पिछले काफी दिनों से लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में मकान किराए पर लेकर नकली नोट की छपाई कर रहे थे। तीनों के कब्जे से 80 हजार के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की छापामारी के दौरान उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में बताया कि पिछले काफी दिनों से वेस्ट यूपी के कई जनपदों में नकली नोट की छपाई करे थे। बताया जाता है कि कई लाख रुपए के नकली नोट मेरठ और आसपास के जनपदों में खपा चुके हैं। पुलिस फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में है।
आर्मी इंटेलीजेंस शाखा मेरठ को सूचना मिली की मेरठ में पांच युवक 100- 100 रुपये के नकली नोट तैयार करके बाजार में चला रहे है। वह हजारों रुपये की खैप मेरठ में उतार चुके है। आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर लालकुर्ती चौराहे से नकली नोट चलाने वाले प्रथम सोम निवासी भमौरी थाना सरधना तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से 100- 100 रुपये के 16 हजार रुपये बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुभाष नगर स्थित एक मकान में दबिश दी। वहां से पुलिस ने दो अन्य तस्कर निखिल शर्मा निवासी ग्राम नरपत की बिराल मुजफ्फरनगर व प्रियांशु सिंह निवासी बिराल मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। उनके पास से नकली नोट 100-100 रुपये के 52 हजार रुपये बरामद हुए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›