Report by : News Desk
Published at :
वर्दी का फर्ज भूली मेरठ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ का बेगमपुल क्षेत्र, यहां मंगवार देर रात शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया, इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिस पर पुलिस ने भी हदें पार कर दीं। यहां तक कि पुलिस को खाकी वर्दी का भी फर्ज याद नहीं रहा। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने आरोपियों के बीच से एक दो माह के बच्चे के साथ ऐसा बरताव किया हर तरफ पुलिस की किरकिरी हो रही है।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं, जिसके बाद से लोग मेरठ पुलिस को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं टविट्र पर भी लोग इन तस्वीरों को शेयर कर मेरठ पुलिस, यूपी पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर मामले पर संज्ञान लेने की बात कह रहे हैं। हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने भी सफाई देते हुए मामले में जांच की बात कही

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›