• मेरठ
  • मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

    3 मार्च को प्रेस क्लब में भव्य होली मिलन समारोह

    मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 3 मार्च को प्रेस क्लब परिसर में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मेरठ के समस्त पत्रकारों के साथ शहर की प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक हस्तियां और प्रशासनिक अधिकारी भी आमंत्रित रहेंगे।

    बैठक में समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई। पंडाल, साउंड सिस्टम और खान-पान की व्यवस्थाओं के संभावित बजट की समीक्षा की गई। कार्यसमिति ने तय किया कि आयोजन पत्रकार साथियों के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा।

    सभी पत्रकार बंधु स्वैच्छिक सहयोग राशि उपलब्ध कराए जाने वाले क्यूआर कोड (जल्द जारी होगा) के माध्यम से अथवा कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल के पास नगद जमा करा सकते हैं।

    बैठक में अध्यक्ष रवि शर्मा, संयोजक दिनेश चन्द्रा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार एवं ज्ञान प्रकाश, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, मंत्री रामबोल तोमर, अरुण सागर, संदीप चौधरी, मनमोहन भल्ला, राजीव शर्मा, विजय वर्मा, अक्षय चौधरी, नरेंद्र शर्मा, नावेद, विनोद गोस्वामी, सुदेश यादव ‘जख्मी’ और पूजा रावत उपस्थित रहे।

    #MeerutPressClub #HoliMilan #MeerutNews #JournalistsMeet #PressClubEvent

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins