Report by : Pratima Shukla
Published at :
Mirzapur Sesson 3: जल्द होगी रिलीज, जानें डेट
विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur Sesson 3: भारत की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। लोग इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘मिर्जापुर’ के दो पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई थी। अब इसका ‘मिर्जापुर 3’ भी जल्द ही ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है। Mirzapur 3 की शूटिंग कुछ महीने पहले ही खत्म हुई थी और इस बात की जानकारी खुद मिर्जापुर के ‘मुन्ना भैया’ उर्फ एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी थी। लोग इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को देखने के लिए काफी बेताब हैं। इसी बीच इस वेब सीरीज को लेकर मिर्जापुर की बीना भाभी ने एक खास अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। ‘मिर्जापुर’ में रसिका ने कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया था।

मिर्जापुर की बीना भाभी का पोस्ट –

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ की एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने अपने सोशल मीडिया पर डबिंग सेंशन की एक फोटो फैंस के साथ शेयर की है। रसिका ने इंस्टाग्राम पर ‘मिर्जापुर 3’ के लिए डबिंग सेंशन को लेकर अपडेट शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘पिरपरेड रहिएगा। #डबिंगडेज #डबिंग #मिर्जापुरसीजन3।’

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›