E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

rahul gandhi
देश

देश के युवाओं की दुश्मन बन गई है मोदी सरकार : राहुल

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को युवा विरोधी करार देते हुए कहा है कि नौकरियां देने वाली कंपनियां बेची जा रही हैं और सरकारी नौकरियों में भर्ती के पेपर लीक की घटनाओं से साफ हो गया है कि मोदी सरकार ‘देश के भविष्य’ की दुश्मन बन गई है।
श्री गांधी ने कहा, “मोदी सरकार ‘देश के भविष्य’ की दुश्मन बन गई है। कहीं भर्ती के लिए तरसते छात्र, कहीं पेपर लीक से हताश छात्र, कहीं नियुक्ति के लिए कोर्ट का चक्कर काटते छात्र तो कहीं आवाज़ उठाने पर लाठियों की मार सहते छात्र।”
उन्होंने कहा “आरओ-एआरओ से लेकर पुलिस भर्ती तक और रेलवे से लेकर सेना तक एक भी परीक्षा न्यायपूर्ण ढंग से करा पाने में नाकाम भाजपा सरकार अपना गुस्सा युवाओं पर निकाल रही है।नौकरी पैदा करने वाले संस्थान अपने मित्रों को बेच कर युवाओं को ठेके पर रखना, मोदी की पॉलिसी है और शोषण मोदी की गारंटी।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “मोदी सरकार छात्रों और उनके परिवारों के सपनों पर लगा ग्रहण है जिसने उनसे उम्मीदों की रौशनी छीनी है। इस अपराध के लिए इतिहास नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगा।”

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।