Report by : News Desk
Published at :
गुदरी के लाल का सम्मान मोदी ने किया :सम्राट चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्तीपुर। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्तीपुर के गुदरी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरे हुए 30 साल से अधिक समय बीत चुका है। उनके बारे में किसी ने नहीं सोचा। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। बाकी लोग तो अपने परिवार की सोचते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में दलित व पिछड़ों को आरक्षण के पीछे शुरू से जनसंघ के लोग रहे हैं। भारत में मंडल कमिशन भाजपा के समर्थन से लागू हुआ। इस मौक पर सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर की दोनों लोकसभा सीट एनडीए को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि सबका सपना मोदी जी पूरा कर रहे हैं। लोगों के लिए पक्का मकान बन रहा है कि वहीं 500 सालों से वनवास झेल रहे श्रीराम के लिए भव्य पक्का मकान मोदी जी के कारण बन कर तैयार हुआ।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा,किसान मोर्चा के वरीय नेता जगन्नाथ ठाकुर, विघायक राजेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, एमएमलसी डॉ तरुण चौधरी, रामसुमिरण सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता उपस्थित थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›