Report by : News Desk
Published at :
इन पांच चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

माता लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी माना जाता है. जब माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, तो वे अपने भक्तों के जीवन में अपार धन, वैभव और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं. लेकिन अगर माता लक्ष्मी नाराज हो जाएं, तो जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. माता लक्ष्मी की नाराजगी का सबसे बड़ा संकेत होता है आर्थिक समस्याओं का बढ़ना. अचानक से धन की कमी, आय के स्रोत बंद हो जाना, या आर्थिक हानि का सामना करना, यह सभी संकेत हैं कि माता लक्ष्मी नाराज हैं. जब माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, तो घर में शांति का अभाव हो सकता है. परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े, असहमति, और तनाव बढ़ सकते हैं. इसलिए कभी भी ये पांच चीजें किसी को दान नही करनी चाहिए…

1. तुलसी का पौधा

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि तुलसी का पौधा दान नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप तुलसी दान करते हैं तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपने मां लक्ष्मी का किसी को दान कर दिया हो। तुलसी का पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है. इसे किसी अन्य व्यक्ति को देना या घर से बाहर ले जाना लक्ष्मीजी के आशीर्वाद को खोने जैसा माना जाता है.

2. झाड़ू

हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे दान में नहीं देना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि झाड़ू का दान करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं और घर से चली जाती हैं. इससे घर में आर्थिक हानि हो सकती है और सुख-समृद्धि कम हो सकती है. वास्तु के मुताबिक, झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से है. इसलिए अगर आप किसी दूसरे को अपना झाड़ू देते हैं, तो आपके घर की समृद्धि दूसरों के घर जा सकती है.

3. दूध

शाम के समय दूध का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज़ होती हैं और धन-दौलत में कमी आने लगती है. दूध को कभी भी किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए घर से बाहर नहीं ले जाना चाहिए. इसे गरीबी का कारण माना जाता है. खासकर रात के समय दूध देना अशुभ माना जाता है.

4. नमक

नमक को घर की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.कभी भी शाम के वक्त किसी को नमक नहीं देना चाहिए क्योंकि नमक उधार देने से घर की बरकत चली जाती है और जीवन में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हाथ में नमक देने या लेने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसे बाहर देने से धन की हानि होती है और घर में गरीबी आ सकती है. इसलिए इसे हमेशा संभालकर रखना चाहिए.

5. दीपक

दीपक को घर की रोशनी और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे जलाकर किसी अन्य व्यक्ति को देना लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और इससे दरिद्रता आ सकती है.

लक्ष्मी जी की कृपा से धन का संचय होता है, लेकिन उनकी नाराजगी के कारण धन का अपव्यय होने लगता है. बिना किसी कारण के खर्च बढ़ जाते हैं और धन संचय में बाधा आती है. घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बार-बार बीमार होना और शारीरिक कमजोरी का अनुभव करना माता लक्ष्मी की नाराजगी का संकेत हो सकता है. घर में वास्तु दोष होने पर भी माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. विशेष रूप से घर के उत्तर-पूर्व दिशा में दोष होने से लक्ष्मी जी की कृपा में कमी आ सकती है.

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›