Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Baghpat News: माताएं बच्चों का प्रथम गुरु होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मातृ दिवस पर स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
  • मातृ दिवस पर बच्चों के साथ माता ने किया कैटवॉक
  • माताओं को किया गया सम्मानित, मनाया मातृत्व दिवस

चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट एवं चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल स्कूल, छपरौली रोड, बड़ोत के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कालेज निदेशक एवं आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सम्मान समारोह का भव्य शुभारंभ किया।

मातृ दिवस सम्मान समारोह के उपलक्ष में मुख्य रूप से बोलते हुए कालेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि माता बच्चों का प्रथम गुरु होती है। हर माता-पिता को अपने बच्चे को सुसंस्कार देने चाहिए। कार्यक्रम में माता पर शेरो शायरी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मां सरस्वती वंदना, फैंसी ड्रेस कंपटीशन तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का में 10-10 के ग्रुपों में माता को मंच पर बुलाकर फूल माला पहनकर पगड़ी पहनकर अच्छे कार्य करने के प्रति सम्मानित किया गया।

मातृ दिवस के उपलक्ष में कई गेम्स का भी आयोजन किया गया। माता को टाक दिए गए टास्क पर माता ने अपने-अपने विचार रखें।‌ कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल कालेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य एवं स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती कीर्ति त्यागी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सैला बालियान एवं मोनिका राठी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने सभी स्टाफ को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रीमती खुशबू चौधरी, देव राणा, विवेक मलिक, अंकित रूहेला, अंशु तोमर, परिणीता पवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›