E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

आंदोलन दिन-ब-दिन हिंसक होता जा रहा: अनिल
देश

आंदोलन दिन-ब-दिन हिंसक होता जा रहा: अनिल

  • नई दिल्ली, ई-रेडियो इंडिया

हरियाणा से धान खरीद में 10 अक्टूबर तक की देरी के बाद प्रदर्शनकारी भाजपा विधायक असीम गोयल के आवास के बाहर भी जमा हो गए। इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री विज ने कहा कि, किसानों का आंदोलन दिन-ब-दिन हिंसक होता जा रहा है।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रेलवे ट्रैक पर धरने के दौरान आरपीएफ द्वारा किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी पंजाब सूचना और जनसंपर्क विभाग ने दी है। जानकारी के लिए बता दें कि धान की खरीद शुरू होने में देरी के मुद्दे पर प्रदर्शनकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निवास के घेराव के लिए इकट्ठा हो गए।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए हैं। वहीं किसानों ने सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक के आवास के बाहर बी धरना प्रदर्शन किया।हरियाणा से धान खरीद में 10 अक्टूबर तक की देरी के बाद प्रदर्शनकारी भाजपा विधायक असीम गोयल के आवास के बाहर भी जमा हो गए। इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, किसानों का आंदोलन दिन-ब-दिन हिंसक होता जा रहा है।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।