Report by : editor
Published at :
मोदीनगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का खुलासा, चार गिरफ़्तार मोदीनगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का खुलासा, चार गिरफ़्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगौछे से गला घोंटकर की गई थी हत्या, घटना में प्रयुक्त अंगोछा व एक मोटरसाइकिल भी बरामद

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर पुलिस ने थानाक्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया हैं और उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक अंगोछा व एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अंकित पुत्र राजेश कुमार थाना परतापुर मेरठ, दूसरे ने कृष्ण कुमार पुत्र बाबूराम, तीसरे ने कपिल पुत्र राजकुमार निवासी थाना भोजपुर और चौथे ने प्रियंका पत्नी रोहित(मृतक) निवासी थाना मोदीनगर गाज़ियाबाद बताया हैं।

आपको बताते चलें कि गत् 27 जनवरी को मोदीनगर थानाक्षेत्र के ग्राम रोरी के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल की छत पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त रोहित (23) पुत्र स्वर्गीय ब्रजवीर सिंह निवासी थाना मोदीनगर के रूप में हुई थी। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था और मामले की जांच की जा रही थी।

गौरतलब है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण ईरज राजा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसका अनुपालन करते थाना मोदीनगर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक जयकरण सिंह और उनकी टीम के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष चौधरी, भरत सिंह परिहार, वरिष्ठ सिपाही कैलाश चंद, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार (एसओजी) और सिपाही कुलदीप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए ग्राम रोरी से शुक्रवार सुबह चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है और हत्या की घटना का खुलासा कर दिया हैं।

थाना मोदीनगर प्रभारी निरीक्षक व्याकरण के मुताबिक पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि पकड़े गए अभियुक्त गणों ने मृतक रोहित को जालसाजी खाने-पीने के बहाने ग्राम रोरी के जंगल में बुला लिया था और उसे ट्यूबवेल पर ले जाकर उसकी अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर दी थी। जिसका शव पुलिस को अगले दिन बरामद हुआ था। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेज दिया हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›