Report by : News Desk
Published at :
Music Album Tum Bewafa Ho 20 मई को होगी रिलीज
Music Album Tum Bewafa 20 मई को रिलीज होने जा रही है। छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी और अभिनेत्री निया शर्मा ने इसमें कला का प्रदर्शन किया है।
छोटे पर्दे के हिट टीवी सीरियल नागिन,इश्क में मरजवा में लीड रोल निभाने वाले अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा म्यूजिक वीडियो अलबम तुम बेवफा हो लेकर आये हैं। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। इस गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज दी है।
राज जयसवाल निर्मित अलबम के संगीतकार पायल देव है जबकि गीतकार कुणाल वर्मा ,वीडियो निर्देशक नवजीत बुट्टर है। यह वीडियो अलबम 20 मई को डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। निर्माता राज जायसवाल ने बताया कि यह सांग लोगों को बेहद पसंद आयेगा।

