• मेरठ
  • Nirdhan Kanya Sewa Samiti ने कोरोना पीड़ितों के लिए बनाई ये शानदार योजना

    Nirdhan Kanya Sewa Samiti ने कोरोना पीड़ितों के लिए बनाई ये शानदार योजना

    Nirdhan Kanya Sewa Samiti के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन तोमर ने कोरोना की चपेट में आए पीड़ितों व उनके परिजनों के लिए समिति की ओर से नई योजना की शुरुआत की है जिसमें उन्होंने नि:शुल्क भोजन देने का प्रावधान किया है।

    समिति के पदाधिकारियों की ओर से सुबह एवं शाम का भोजन उन मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए तैयार किया जाता है जिसकी पूर्व सूचना संस्था के पास मौजूद रहती है।

    लॉकडाउन की मार से यदि हैं परेशान तो ले सकते हैं मदद

    संस्था के अध्यक्ष सचिन तोमर ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति लॉकडाउन की वजह से भोजन के लिए परेशान है तो भी वह संस्था से संपर्क कर दोनों वक्त नि:शुल्क भोजन का लाभ ले सकता है।

    गरीब कन्याओं की हर साल करते हैं शादी

    Nirdhan Kanya Sewa Samiti के पदाधिकारी हर साल गरीब कन्याओं की शादी करवाते हैं और उनको घरेलू जरूरत की हर वस्तु प्रदान करते हैं। कन्याओं के लिए आवेदन हर साल उनके कार्यालय एवं वेबसाइट पर बड़ी संख्या में आते हैं।

    Nirdhan Kanya Sewa Samiti उठाती है गरीब कन्याओं की पढ़ाई का खर्च

    ऐसी गरीब कन्याएं जो पैसों की वजह से पढ़ने में अक्षम हैं उनके लिए Nirdhan Kanya Sewa Samiti पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करती है। अब तक सैकड़ों बालिकाएं Nirdhan Kanya Sewa Samiti के संरक्षण में शिक्षा हासिल कर रहीं हैं।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins