Report by : editor
Published at :
Thana Modinagar में स्वच्छता मित्रों ने जाम कर दिया हाइवे
विज्ञापन
विज्ञापन

Thana Modinagar: कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन दिनों सफाई कर्मचारी एक योद्धा से कम नहीं हैं, लेकिन अगर उनके साथ ही दुर्व्यवहार किया जाए तो यह जायज नहीं हैं।

वीरेंद्र नाम के सफाई कर्मचारी को मोदीनगर की चौकी के सिपाही ने की मारपीट इस मारपीट से भी बुरी तरह घायल हो गया और जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना से साथी कर्मचारी सभी नाराज हो गए और उन्होंने नेशनल हाईवे-58 को जाम कर दिया, सफाई कर्मचारियों ने चौकी के अंदर सारा कूड़ा एकत्रित कर दिया।

सफाई कर्मचारियों की भीड़ ने भारी-भरकम हंगामा किया, जिसको देखते हुए मौके पर काफी तादाद में पुलिस पहुंची, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने साफ तौर पुलिस से जाम हटाने के लिए मना कर दिया और विरोध बहुत ही तेज होने लगा।

साथी कर्मचारियों ने यही मांग रखी या तो उस सिपाही को निलंबित किया जाए या माफी मंगाई जाए तभी हम चौकी के अंदर से कूड़ा हटाएंगे और तभी जाम खोलेंगे। पुलिस और सफाई कर्मचारियों का गतिरोध जारी रहा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›