• सीतापुर
  • Panchayat Election Sitapur: दयनीय स्थिति पर रो रहा प्राथमिक विद्यालय मदनापुर

    Panchayat Election Sitapur: दयनीय स्थिति पर रो रहा प्राथमिक विद्यालय मदनापुर
    • अजय सिंह, सीतापुर

    Panchayat Election Sitapur: परसेंडी सीतापुर ग्राम पंचायत मदनापुर के प्राथमिक विद्यालय की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। विद्यालय में आजतक बाउंड्री वॉल की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

    गहरा गड्ढा होने के कारण बरसात में पानी भर जाता है, जिससे विद्यालय के बच्चों के डूबने की आशंका हर पल बनी रहती हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं विद्यालय प्रांगण में गहरा गड्ढा आज तक नहीं भरवाया गया है।

    Panchayat Election Sitapur: चुनाव से पहले कार्य करवाने का अनुरोध

    शिकायतों का यहां पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रशासन पूरी तरह से शिथिलता बरत रहा है। ग्राम वासियों की मांग है कि पंचायत चुनाव के पहले गहरे गड्ढे को समतल कराया जाए। गहरे गड्ढे भरवाने के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा बराबर पंचायत सचिव से कहा जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय प्रांगण के गहरे गड्ढे को समतल करवा दिया जाए।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins