• फीचर्ड
  • बिहार
  • सुरक्षा बढ़ जाये इसलिए पप्पू यादव के समर्थक ने ही दी थी धमकी

    Pappu Yadav
    • निर्दलीय सांसद को मिली थी जान से मारने की धमकी
    • धमकी बाज पप्पू की पार्टी का समर्थक निकला
    • सुरक्षा बढ़ जाये इसलिए दो लाख में हुआ था सौदा

    बिहार में पूर्णिया की जनता ने जिस नेता पर भरोसा जताया, वह टूटता नजर आ रहा है। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को वीडियो मैसेज पर पांच-छह दिन जिंदा रहने का अल्टीमेटम देने वाला शख्स खुद उनकी पुरानी पार्टी- जन अधिकार पार्टी का पुराना समर्थक बताया जा रहा है। यह कोई और नहीं, पुलिस बता रही है। वीडियो भेजने वाले शख्स तक आईटी-इंटेलिजेंस से पहुंची पुलिस टीम के सामने उस शख्स ने खुलासा किया है कि इस पूरे कांड के लिए उसे दो लाख रुपए मिलने थे। क्यों? का जवाब उसने दिया है- ताकि, सांसद की सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

    सांसद की पुरानी पार्टी का नेता निकला राम बाबू

    पूर्णिया एसपी कार्तिकेश शर्मा ने मंगलवार दोपहर बताया कि सांसद पप्पू यादव को वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले राम बाबू राय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान राम बाबू राय ने बताया कि वह आरा में निर्दलीय सांसद की पुरानी पार्टी (जाप) का नेता भी है। सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया था। सांसद के समर्थकों ने युवक से कॉन्टेक्ट कर सांसद को धमकी देने वाला वीडियो बनवाया था।

    ऐसा करने के बदले दो लाख रुपये मिलते

    पुलिस की पूछताछ में राम बाबू ने बताया महीने भर पहले सांसद के करीबी समर्थक ने कॉल कर धमकी भरा वीडियो बनाने को कहा था और बताया था कि सांसद को ‘जेड’ सिक्योरिटी की सुरक्षा दिलानी है। इसलिए ऐसा करना जरूरी है। इसके बदले उसे दो लाख रुपए मिलने थे। पार्टी में बड़ा पद देने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। एडवांस के रूप में उसे 2 हजार रुपए भी दिए गए थे। उसने दो वीडियो बनाया गया था। एक वीडियो इशारा मिलते ही सांसद के नंबर पर भेजा था।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins