Report by : News Desk
Published at :
ANI 20221018152440 322×184
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि दीपावली का पर्व सभी को दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।भारत सरकार के जन संपर्क पोर्टल पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली भारत की समृद्ध परंपराओं पर गर्व करने और आपसी एकजुटता के संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे।
विकसित भारत के निर्माण का आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा तथा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव बढ़ाने की प्रेरणा भी देती है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पर्व लोगों को बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने और समाज में दया एवं सहयोग की भावना मजबूत करने का संदेश देगा। अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›