Report by : News Desk
Published at :
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का किया जाये व्यापक प्रचार-प्रसार- जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए जनपद का निर्धारित लक्ष्य 1,00,000 घरों में सोलर रुफ टॉप लगाए जाने का है, जिसको समय से पूर्ण किए जाने हेतु जनपद के समस्त विभागों/अधिकारियों को लक्ष्य आवंटित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवंटित लक्ष्य के अनुरुप समय अर्न्तगत कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक (एलडीएम कंनरा बैंक) को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के इच्छुक लाभार्थियों को 07 प्रतिशत वार्षिक की ब्याज दर पर बैंक लोन यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में परियोजना प्रभारी यूपीनेडा मेरठ द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान तक 24723 पंजीकरण हो चुके हैं, जिसके सापेक्ष 797 घरों में सोलर संयत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। इस योजनार्न्तगत 01 किलोवाट सोलर सयत्र की स्थापना पर रु० 45,000 एवं 02 किलोवाट सोलर संयंत्र की स्थापना पर रु० 90,000 तथा 03 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर संयंत्र की स्थापना पर रु० 1,08,000 का अनुदान देय है। अनुदान की धनराशि संयत्र स्थापना के 30 दिन के अन्दर प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, परियोजना प्रभारी यूपीनेडा प्रमोद भूषण शर्मा, एलडीएम एस0के0 मजूमदार एवं यूपीनंडा द्वारा इम्पैनल्ड वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›