• उत्तर प्रदेश
  • उपद्रवियों की चौराहों पर लगेगी तश्वीरें, बनेंगे इनामी

    गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष से मिलेगा इलाज

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण के दौरान हुए बवाल मामले में योगी सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में है। पुल‍िस संभल के पत्थरबाजों और उपद्रवियों की तलाश कर रही है। पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही नुकसान की उपद्रवियों से वसूली की जा सकती है। जरूरी हुआ तो उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित क‍िया जायेगा। इस ऐक्शन से जहां एक ओर बवाल करने वालों पर सामाजिक दबाव पड़ेगा वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटनाओं की पुरनावृत्ति में कमी आएगी।

    योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद से विपक्ष के नेताओं के भी अभी तक कोई बयान नहीं आये हैं। आपको बता दें कि संभल में हुई इस घटना में अब तक 21 हिरासत में लिये गये तथा चार की मौत हुई है। मामले में 20 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने जनपद में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह पाबंदी 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 min