Report by : editor
Published at :
shinde fadnavish maharashtra
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा? अब धीरे-धीरे इसकी तस्वीर साफ होती दिख रही। एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वाले शिंदे सेना के एक बड़े नेता व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी संजय शिरसाट ने कहा है कि अगर बीजेपी देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाती है तो उनकी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है। जो भी नाम सामने आएगा हम उसका स्वागत करेंगे। क्या बोले शिरसाट?

मंगलवार को शिरसाट का बयान तब आया जब मुख्यमंत्री शिंदे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। साथ ही शिरसाट ने दावा भी किया कि संभव है कि 30 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो। उन्होंने कहा कि मेरी राय तो ये है कि हमारी पार्टी से मुख्यमंत्री होना चाहिए, क्योंकि सीएम एकनाथ शिंदे ने ढाई साल में काम किया है, जो उन्होंने काम किए उसे लेकर ही हम लोग विधानसभा के चुनाव मैदान में उतरे। लोगों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काम पसंद आया इसलिए तो जनता ने इतना बड़ा मैनडेट दिया है।

भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर हमारी बीजेपी या फिर महायुति में कोई विवाद नहीं है। महायुति के तीनों घटक दल के नेता और बीजेपी आलाकमान सीएम फेस पर जल्द ही कोई फैसला ले लेगा। ये तय है कि महाराष्ट्र की जनता को एक अच्छी और मजबूत सरकार और सक्षम नेतृत्व मिलेगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›