Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Prvanchal Expressway Details Prvanchal Expressway Details
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सुल्तानपुर || ई-रेडियो इंडिया

Purvanchal Expressway Details: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आठ फरवरी के संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां शूरम कर दी गईं हैं। सीएम के जनपद भ्रमण कार्यक्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के विभिन्न काय्र प्रगति की समीक्षा शामिल है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किमी0 181 (कलवारी बांध) की चैनल 180 + 136 पर निर्माणाधीन रेलवे उपरगामी सेतु का निरीक्षण व कार्यों, एक्सप्रेस-वे का किमी0 126 (अरवलकीरी करवत) में एयर स्ट्रिप का स्थालीय निरीक्षण एवं कार्यों तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किमी0 120 (सहरी) की चैनल 120़ +675 पर निर्माणाधीन रेलवे उपरगामी सेतु का निरीक्षण तथा एक्सप्रेस-वे मार्ग द्वारा एक्सप्रेस-वे के किमी0 85 स्थित कैम्प (बड़ाडाॅड जनपद सुलतानपुर) पर कार्यों की समीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डीएम व एसपी द्वारा मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा मुख्यमंत्री जी के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने भी अधिकारियों के साथ जरूरी रूपरेख तय की। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बातचीत की।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›