• जौनपुर
  • फीचर्ड
  • संघर्ष और मेहनत का शानदार उदाहरण हैं राहुल: सुनील यादव

    संघर्ष और मेहनत का शानदार उदाहरण हैं राहुल: सुनील यादव
    Suresh kannojiya

    करंजाकला विकासखण्ड के पचेवरा गांव में सफाईकर्मी त्रिलोकी के निवास स्थान पर सम्मान समारोह का आयोजन

    शाहगंज जौनपुर। करंजाकला विकासखण्ड के पचेवरा गांव में शुक्रवार को सफाईकर्मी त्रिलोकी के निवास स्थान पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह समारोह उनके बेटे राहुल गौतम के पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    विकासखण्ड के गांव निवासी राहुल गौतम ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।

    ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने राहुल गौतम को सम्मानित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच इतनी बड़ी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। राहुल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि समाज के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल है।

    उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल राहुल की नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों की जीत है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों के सपनों को जीवित रखते हैं। कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रेरित करेगी।

    कार्यक्रम में पंकज मिश्रा, लालमन, ग्राम प्रधान हिमांचल, बीडीसी राकेश, रवि यादव, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins